{"_id":"659106319f547ce17f071c4a","slug":"rajasthan-news-police-has-not-been-able-to-trace-the-girl-missing-for-4-days-requested-to-mla-for-justice-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: चार दिनों से लापता बालिका का अब तक पता नहीं लगा पाई पुलिस, विधायक से मिलकर की न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: चार दिनों से लापता बालिका का अब तक पता नहीं लगा पाई पुलिस, विधायक से मिलकर की न्याय की गुहार
Sun, 31 Dec 2023 11:42 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:42 AM IST
सार
Didwana News: डीडवाना जिले के लाडनूं थाना क्षेत्र से चार दिन पहले लापता हुई 13 वर्षीय बालिका का अब तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीडवाना जिले के लाडनूं थाना क्षेत्र से लापता हुई 13 वर्षीय बालिका के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस की तरफ से बालिका को ढूंढने के लगातार प्रयास जारी हैं। इसी बीच बालिका के परिजनों ने खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल से नागौर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और लापता बालिका का जल्द से जल्द पता लगाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चार दिन पहले लाडनूं थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय बालिका लापता हो गई थी, जिसे लेकर परिजनों ने लाडनूं थाने में बालिका के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। चार दिन बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर परिवारजनों ने पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाते पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र बुरड़क से मिलकर त्वरित कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
नाबालिग के परिजनों का कहना है कि पुलिस की देरी से बच्ची की जान को खतरा हो सकता है। डीवाईएसपी राजेन्द्र बुरड़क ने बालिका के परिजनों की बात सुनकर उन्हें त्वरित कार्रवाई करने और बच्ची का शीघ्र पता लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
लापता बालिका के चाचा ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 दिसंबर को उनकी भतीजी घर के बाहर लघुशंका के लिए निकली थी, उसके पास उसका मोबाइल था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश की तो वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद मोबाइल पर कॉल करने पर एक लड़के ने फोन उठाया और बाद में फोन स्विच ऑफ कर दिया। थानाधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया कि बालिका के मोबाइल की सीडीआर मंगवाई गई है। कॉल डिटेल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस को आगे की जांच में दिशा मिलेगी।