फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Police caught miscreants with the intention of committing crime, illegal weapons recovered

Rajasthan News: वारदात के इरादे से रेकी कर रहे बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा, अवैध हथियार और कारतूस बरामद

Tue, 12 Dec 2023 01:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 12 Dec 2023 01:06 PM IST
सार

Dhoulpur News: राज्य के धौलपुर जिले में शहर की निहालगंज थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों बदमाश रीको एरिया में वारदात के इरादे से रैकी कर रहे थे। बदमाशों के पास से अवैध हथियार एवं कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Police caught miscreants with the intention of committing crime, illegal weapons recovered
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर शहर के निहालगंज क्षेत्र के थाना प्रभारी भोजाराम ने बताया पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन में जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने पर पुलिस ने टीम गठित कर घेराबंदी करके सौरभ निवासी परौआ एवं मोनू निवासी भुजबल का पुरा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया दोनों बदमाश के कब्जे से अवैध हथियार समेत दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


दोनों बदमाश रीको एरिया में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर दोनों बदमाशों को वारदात से पूर्व ही दबोच लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया बदमाशों विरुद्ध आर्म्स एक्ट में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed