{"_id":"659d273a32c4580ba400f5a9","slug":"rajasthan-news-police-caught-a-criminal-roaming-with-the-intention-of-committing-crime-weapon-recovered-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: वारदात करने के इरादे से घूम रहे बदमाश को पुलिस ने धरदबोचा, तलाशी में हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: वारदात करने के इरादे से घूम रहे बदमाश को पुलिस ने धरदबोचा, तलाशी में हथियार बरामद
Tue, 09 Jan 2024 04:30 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 09 Jan 2024 04:30 PM IST
सार
Dhaulpur: मंगलवार को जिले की कंचनपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हंसाई मोड़ से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर बदमाश के कब्जे से 32 बोर की लोडेड ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद हुई है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई। सीओ बाबूलाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया आईजी भरतपुर रेंज एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार व एडिशनल एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सीओ मीणा ने बताया कि कंचनपुर थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक बदमाश थाना इलाके में हांसई गांव मोड़ के पास वारदात के इरादे से घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी योगेंद्रसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुनियोजित तरीके से घेराबंदी करके 21 वर्षीय बदमाश प्रशांत पुत्र मलखान सिंह मीणा निवासी हंसाई को धरदबोचा। तलाशी लेने पर बदमाश के कब्जे से 32 बोर लोडेड ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। बदमाश के खिलाफ पूर्व में करीब एक दर्जन संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में बड़ी वारदातें खुलने की भी संभावना है।
विज्ञापन