{"_id":"65d82e710ebfa531060260d9","slug":"rajasthan-news-pickup-overturned-out-of-control-on-bhadoti-mathura-highway-two-women-died-on-the-spot-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: भाड़ोती-मथुरा हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, दो महिलाओं की मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: भाड़ोती-मथुरा हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, दो महिलाओं की मौके पर हुई मौत
Fri, 23 Feb 2024 11:05 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगापुर सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगापुर सिटी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:05 AM IST
सार
Gangapur City: कल देर रात भाड़ोती-मथुरा हाईवे के नजदीक एक पिकअप के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मलारना डूंगर सीएचसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के भाड़ोती-मथुरा हाईवे पर बहतेंड ईदगाह के नजदीक देर रात 2 बजे के करीब एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलटने से हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिकअप में सवार एक दर्जन महिलाएं घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर मलारना डूंगर थाना पुलिस मौके ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मलारना डूंगर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायल महिलाओं को गंगापुर सिटी रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दो अलग-अलग पिकअप में सवार महिला-पुरुष बूंदी जिले के कोटखेड़ा गांव से एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव मिर्जापुर, गंगापुर सिटी लौट रहे थे। करीब 30 -35 महिलाओं से भरी पिकअप बहतेंड़ ईदगाह के पास मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। पीछे आ रही अन्य पिकअप में सवार लोगों ने घटना की जानकारी मलारना डूंगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से मृतक और घायल महिलाओं को मलारना डूंगर सीएचसी पहुंचाया, जहां से चार गंभीर घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद गंगापुर सिटी जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। शेष आठ घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन