फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: petition filed in Supreme Court against the election of Rajsamand BJP MP Diya Kumari 

राजस्थान: भाजपा सांसद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नामांकन के दौरान तथ्य छुपाने का आरोप, याचिका दायर

Sun, 16 Jan 2022 07:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Jan 2022 07:49 AM IST
सार

राजस्थान के राजसमंद से भाजपा सांसद दीया कुमारी के निर्वाचन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: petition filed in Supreme Court against the election of Rajsamand BJP MP Diya Kumari 
दीया कुमारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

राजस्थान के राजसमंद से भाजपा सांसद दीया कुमारी मुश्किलों में घिर गई हैं। उन पर शपथ पत्र में जानकारी छुपाने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। याचिकाकर्ता जितेंद्र कुमार खटीक का आरोप है कि दीया कुमारी ने अपने शपथ पत्र में गलत जानकारी पेश की। जयपुर के पारिवारिक न्यायालय ने उन्हें बच्चों की कस्टडी सौंप रखी है, यह बात उन्होंने शपथ पत्र में छुपाई है। इसके अलावा वोटर लिस्ट व टिकट में उनके नाम अलग-अलग हैं। याचिकाकर्ता ने उनका नामांकन निरस्त करने की मांग की है। 

विज्ञापन


11 मार्च तक पुलिस से रिपोर्ट तलब 
मामले की सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। कोर्ट ने पुलिस को जांच पूरी करके 11 मार्च तक जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने जांच पूरी करके रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है। याचिकाकर्ता कहा कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में दीया कुमारी के खिलाफ जांच सामने आते ही नियमानुसार उनका निर्वाचन निस्तर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed