{"_id":"62133061979d93264a0100ac","slug":"rajasthan-news-patwari-made-dirty-video-after-raping-woman-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आवास दिलाने का भरोसा देकर पटवारी ने महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आवास दिलाने का भरोसा देकर पटवारी ने महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया
Mon, 21 Feb 2022 11:55 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:55 AM IST
सार
बाड़मेर में एक महिला को आवास दिलाने का झांसा देकर एक पटवारी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो और फोटो भी ले लिए। फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी महिला पर बार-बार मिलने के लिए दबाव बना रहा था। इससे तंग आकर उसने आरोपी पटवारी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर में एक पटवारी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को आवास दिलाने का भरोसा देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अगस्त 2021 में उसके संपर्क में आया था। इसके बाद से वह लगातार दुष्कर्म कर रहा था, साथ ही वीडियो कॉल कर भी प्रताड़ित कर रहा है। महिला की शिकायत पर सेड़वा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले साल अगस्त में एक युवक उसके घर पहुंचा और ग्वार की फसल बुवाई करने के बारे में जानकारी ली। आरोपी ने अपना नाम इंद्रसिंह बताया और खुद को पटवाारी बताया। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह फसल की गिरदावरी करने के लिए आया है, इससे सरकारी योजना का लाभ मिलता है। इसके बाद पीड़िता के पति ने उसे बैठने के लिए कहा, इस दौरान पति दूध लेने के लिए पड़ोस में चला गया। इसी दौरान आरोपी पटवारी महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। सरकारी योजना की जानकारी देने के लिए उसने महिला को नंबर भी ले लिया। इसके बाद से उसने शराब के नशे में वीडियो कॉल कर अश्लील बातें और हरकतें करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर की रात 11 बजे आरोपी ने वीडियो कॉल कर बाहर सड़क पर बुलाया। उसके मना कने पर घर पहुंच गया। इससे डरकर पीड़िता घर के बाहर आई तो एक कच्ची झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसके अश्लील फोटो और वीड़ियो बना लिया। इसके बाद से आरोपी कभी भी वीडियो कॉल कर उसे बाड़मेर और जोधपुर आकर मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी पटवारी इंद्रसिंह ने महिला को आवास और टांका स्वीकृत कराने का लालच दिया था।
विज्ञापन
महिला ने बना लिया आरोपी का वीडियो
सेड़वा थाने के थाने अधिकारी जेठाराम ने बताया कि पीड़िता के पास 20 जनवरी को रात में पटवारी ने कॉल किया और मिलने के लिए दबाव बनाया। उसके मना करने पर आरोपी ने नग्न होकर अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। महिला की शिकायत पर आरोपी इंद्रसिंह के खिलाफ रेप, ब्लैकमेल और अश्लील हरकतें करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध करवाई है। इसी आधार पर मामले की जांच की जा रही है, साथ ही पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है।