{"_id":"65deaac3a447ecd0cd06ea6c","slug":"rajasthan-news-opium-was-being-cultivated-under-the-guise-of-rabi-crop-police-seized-illegal-plants-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: रबी फसल की आड़ में कर रहे थे अफीम की खेती, पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध पौधे जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: रबी फसल की आड़ में कर रहे थे अफीम की खेती, पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध पौधे जब्त किए
Wed, 28 Feb 2024 09:09 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 28 Feb 2024 09:09 AM IST
सार
Pokaran: नहरी फसल की आड़ में अफीम की खेती करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करनेवाला गांव से अफीम के पौधे जब्त किए हैं। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नहरी क्षेत्र में मादक पदार्थों के माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने करनेवाला गांव में नहरी फसल की आड़ में उगाए गए 2 हजार 470 अफीम के पौधे जब्त किए हैं। आरोपी फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
भारत- पाकिस्तान सीमा से मात्र 40 किलोमीटर दूर नहरी क्षेत्र में ग्राम पंचायत जालूवाला के करनेवाला गांव में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नोख पुलिस ने नहरी क्षेत्र के एक खेत में अफीम की खेती कर रहे रिछपाल विश्नोई पुत्र जुगताराम विश्नोई के खेत पर छापा मारा। जहां रबी की फसल की आड़ में रिछपाल विश्नोई ने 2 हजार 470 अवैध अफीम के पौधे लगा रखे थे। पुलिस के आने से पहले ही रिछपाल विश्नोई मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अफीम के सारे अवैध पौधों को जब्त कर लिया है, फरार आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन