फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Notorious Dacoit Jagan Gurjar Murdered Inside Ajmer High-Security Jail, Cellmate Accused

Rajasthan: कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या, अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल के बैरक में मिला शव, साथी बंदी पर आरोप

Mon, 29 Jun 2026 06:00 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 06:00 PM IST
सार

राजस्थान की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप उसी की बैरक में बंद हार्डकोर बंदी विष्णु पर है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Notorious Dacoit Jagan Gurjar Murdered Inside Ajmer High-Security Jail, Cellmate Accused
कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की जेल में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में  कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भरतपुर के चर्चित कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी हार्डकोर बंदी विष्णु पर हत्या का आरोप है। दोनों बंदी एक ही बैरक में बंद थे। घटना की पुष्टि अजमेर के एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने की है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार दोपहर 11 से 3 बजे तक बैरक बंद रहने के दौरान ड्यूटी स्टाफ नियमित राउंड पर पहुंचा। बैरक का दरवाजा खोला गया तो अंदर जगन गुर्जर मृत अवस्था में पड़ा मिला, जबकि उसका साथी बंदी विष्णु बैरक के भीतर ही मौजूद था। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन, पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: पहले पति की हत्या, फिर सोलह शृंगार कर रचा मातम का नाटक; गीले कपड़ों ने ऐसे खोल दी सारी पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


धौलपुर के डांग क्षेत्र का रहने वाला जगन गुर्जर करीब 1994 में अपराध की दुनिया में आया था। चंबल के बीहड़ों में सक्रिय रहते हुए उसने अपहरण, फिरौती, डकैती और हत्या जैसी वारदातों से अपनी अलग पहचान बनाई। उसकी दहशत का आलम यह था कि कई गांवों में वर्षों तक शादियां तक नहीं हुईं। बताया जाता है कि उसके अपने गांव में लगभग 10 साल तक कोई विवाह नहीं हुआ और भय के कारण उसके पिता को भी गांव छोड़ना पड़ा था।


जगन गुर्जर पर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, फिरौती, अपहरण, डकैती और नकबजनी सहित 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वर्ष 2008 में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के धौलपुर महल को उड़ाने की धमकी देकर वह राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था। उस समय पुलिस ने उस पर 11 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

वर्ष 2019 में उस पर दो महिलाओं के साथ मारपीट और उन्हें निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने जैसे गंभीर आरोप भी लगे थे। इसके अलावा एक पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया था। हालांकि उसने वर्ष 2001, 2009 और 2018 में तीन बार आत्मसमर्पण किया लेकिन हर बार जमानत पर रिहा होने के बाद फिर अपराध की दुनिया में लौट गया। करीब 15 वर्ष पहले बेटी की शादी के दौरान उसने अपराध छोड़ने की कसम भी खाई थी, लेकिन वह अपने वादे पर कायम नहीं रह सका। अब उसकी हत्या के बाद पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed