{"_id":"65b5cc4893a4feb9c9002323","slug":"rajasthan-news-newborn-s-hands-and-mouth-burnt-due-to-negligence-heater-was-installed-to-protect-from-cold-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जीएनएम की लापरवाही से नवजात के हाथ एवं मुंह जला, सर्दी से बचाव के लिए लगाया था हीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जीएनएम की लापरवाही से नवजात के हाथ एवं मुंह जला, सर्दी से बचाव के लिए लगाया था हीटर
Sun, 28 Jan 2024 09:08 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाेकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाेकरण
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 28 Jan 2024 09:08 AM IST
सार
Pokaran: स्थानीय जिला अस्पताल में सर्दी से बचाव के लिए लगाए गए हीटर से नवजात के हाथ एवं मुंह जल गया। अस्पताल प्रशासन ने स्टाफ की लापरवाही छिपाने के लिए ऑक्सीजन की कमी बताकर उसे जोधपुर रैफर कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामला पोकरण के जिला अस्पताल का है। यहां बीती 25 जनवरी को एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद वार्ड में शिफ्ट करने पर जीएनएम ने सर्दी से बचाव के लिए नवजात के पास हीटर लगाया, जिससे एक बच्चे का हाथ एवं मुंह जल गया। इस बारे में पता चलने पर जीएनएम ने परिजनों को गुमराह करके बच्चे में ऑक्सीजन की कमी बताकर उसे जोधपुर रैफर कर दिया।
विज्ञापन
जोधपुर पहुंचने पर वहां उम्मेद अस्पताल के चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि बच्चा का मुंह एवं हाथ जला हुआ है। इसके बाद परिजनों को पोकरण अस्पताल की लापरवाही के बारे में पता चला। बाद में नवजात के परिजनों ने ग्रमीणों के साथ मिलकर अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी ने पीएमओ अनिल गुप्ता को बुलाकर मामले की जानकारी ली और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा । पीएमओ गुप्ता ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन