{"_id":"62b4900186eba425355d368e","slug":"rajasthan-news-nagaur-s-orphan-gets-family-from-sweden-police-officers-are-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: नागौर के अनाथ को मिला स्वीडन का परिवार, पुलिस अफसर हैं माता-पिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: नागौर के अनाथ को मिला स्वीडन का परिवार, पुलिस अफसर हैं माता-पिता
Thu, 23 Jun 2022 09:38 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:38 PM IST
सार
नागौर शहर के अनाथ अभिनंदन को स्वीडन की दंपती ने गोद लिया है। गोद लेने वाले माता-पिता पुलिस अफसर हैं।
विज्ञापन
नागौर में कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद बच्चे को स्वीडिश दंपती को सौंप दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के नागौर का अनाथ अभिनंदन अब स्वीडन में पलेगा। उसे स्वीडन की एक दंपती ने गोद लिया है। उसके माता-पिता दोनों ही पुलिस अफसर हैं। कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद गुरुवार को उन्हें बच्चा सौंप दिया गया।
स्वीडिश दंपती ने एक साल पहले आवेदन कर बच्चे को गोद लेने की अपनी मंशा जाहिर की थी। सभी कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद बच्चा स्वीडन दंपत्ति को सौंप दिया गया है। नागौर के जिला कलेक्टर पीयूष समरिया, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी सहित समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया को पूरा किया गया।
नागौर के जिला कलेक्टर पीयूष समरिया ने बताया कि अभिनंदन को गोद लेने से जुड़ी सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को स्वीडन की फैमली को सौंपा गया है। यह बेहद खुशी की बात है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सारी विधिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विधिक प्रक्रिया सवा साल से चल रही थी, गुरुवार को बच्चे अभिनंदन को गोद लिया है।