फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news Mother also committed suicide by killing two sons in Jaipur

Murder and suicide: मां ने दो बच्चों की तकिए से गला घोंटकर की हत्या, फिर फांसी लगाकर दे दी जान

Mon, 21 Feb 2022 02:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 21 Feb 2022 02:15 PM IST
सार

राजस्थान के जयपुर में एक मां ने दिमागी रूप से कमजोर बच्चों की तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पति की ज्यादा कमाई नहीं होने और घर में रोज-रोज होने वाले झगड़ों से तंग आकर महिला ने ये दर्दनाक कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
Rajasthan news Mother also committed suicide by killing two sons in Jaipur
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के जयपुर के सोडाला इलाके में रविवार रात एक महिला ने अपने दो बेटों की तकिए से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। तंगहाली की शिकार महिला के दोनों बेटे दिमागी तौर पर कमजोर थे। इससे परेशान होकर उसने इस तरह का दर्दनाक कदम उठाया। 

विज्ञापन


डीसीपी (साउथ) मृदुल कच्छावा ने बताया कि मूलतया काली तलाई, बूंदी निवासी महावीर प्रसाद साहू सोडाला इलाके में फूटल्या का बाग पोस्ट ऑफिस के पीछे कमरा किराए पर लेकर रहता है। महावीर ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पत्नी कन्या देवी (37), बेटा रोहित (12) और पवन (8) साल भी उसके साथ रहते थे। रविवार रात करीब आठ बजे कन्या देवी ने रोहित और पवन की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान महावीर ऑटो ठीक करवाने के लिए गया था, उसके वापस आने के बाद उसे घटना की जानकारी लगी। 
विज्ञापन


दंपति में होता रहता था विवाद
मृतक रोहित और पवन दोनों बच्चे दिमागी रूप से कमजोर थे। ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे महावीर की इतनी कमाई नहीं थी कि जरूरतें पूरी हो सकें। मृतका बच्चों के खाने-पीने और रहने सहित अन्य जरूरतें पूरी नहीं होने के कारण परेशान थी। इससे दंपति में आए दिन विवाद भी होता रहता था। दो दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस को अंदेशा है कि रोज-रोज के झगड़े और परेशानियों से तंग आकर महिला ने इस तरह का कदम उठाया।  हालांकि, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed