फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Model accuses Pali fashion photographer of rape, both met in a video shoot

Rajasthan News: पाली के फैशन फोटोग्राफर पर मॉडल ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, वीडियो शूट में मिले थे दोनों 

Thu, 23 Jun 2022 05:01 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 23 Jun 2022 05:01 PM IST
सार

जोधपुर की एक मॉडल ने पाली के फैशन फोटोग्राफर सिद्धार्थ वैष्णव पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बाद में जाति की आड़ में लेकर शादी से मुकर गया।  

विज्ञापन
Rajasthan News: Model accuses Pali fashion photographer of rape, both met in a video shoot
पाली के फैशन फोटोग्राफर सिद्धार्थ वैष्णव पर दुष्कर्म का आरोप। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाली के फैशन फोटोग्राफर सिद्धार्थ वैष्णव पर जोधपुर की एक मॉडल ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों की मुलाकात वीडियो शूट के दौरान हुई थी। सिद्धार्थ ने मॉडल को शादी का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए। बाद में वह जाति की न होने का बहाना बनाकर शादी से मुकर गया। 
विज्ञापन


पाली पुलिस के मुताबिक जोधपुर की 26 वर्षीय मॉडल ने सोसायटी नगर निवासी सिद्धार्थ वैष्णव पर आरोप लगाए हैं। 2019 में जोधपुर में एक कार्यक्रम के सिलसिले में उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद 2020 में भी वे मिले थे। दिसंबर 2021 में सिद्धार्थ ने शादी की बात कहकर उसे पाली बुलवाया और उसके साथ अपने ऑफिस में दुष्कर्म किया। इसके बाद भी कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


मॉडल का आरोप है कि जब उसने दबाव बनाया तो 21 फरवरी 2022 को सिद्धार्थ ने उसके साथ सोनाणा खेतलाजी के पास शिव मंदिर में शादी की। सिद्धार्थ का एक भाई भी उसमें शामिल था। इसके बाद वह उसे अपने घर नहीं ले गया और बाद में पत्नी मानने से इनकार कर दिया। मॉडल का आरोप है कि सिद्धार्थ कहता है कि तुम मेरी जाति की नहीं हो, इसलिए परिवार वाले शादी को तैयार नहीं हैं। अब मॉडल इस बात को लेकर अड़ गई है कि वह शादी करें या कानून उसे सजा दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखेबाज को सजा दिलाकर रहूंगी 
मॉडल का आरोप है कि मंदिर में शादी के बाद भी वह पत्नी मानने से इनकार कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि सिद्धार्थ ने मुझे यूज कर लिया और अब अपनाने से इनकार कर रहा है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक पाली से नहीं जाऊंगी। जब तक मेरी लाइफ खराब करने वाले सिद्धार्थ को सजा नहीं मिल जाती, तब तक मैं जोधपुर नहीं जाऊंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed