फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Massive Fire Breaks Out at Hospital in Jhalawar; 50 ICU Patients Safely Evacuated

Rajasthan News: झालावाड़ में शॉर्ट सर्किट से अस्पताल में लगी भीषण आग, आईसीयू से 50 मरीजों को सुरक्षित निकाला

Mon, 19 May 2025 09:32 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 19 May 2025 09:32 AM IST
सार

झालावाड़ में आज सुबह एक सरकारी अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की वजह से बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल में आग लगी और इतनी तेजी से फैली की काबू से बाहर हो गई। हालांकि अस्पताल से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Massive Fire Breaks Out at Hospital in Jhalawar; 50 ICU Patients Safely Evacuated
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झालावाड़ में श्री राजेंद्र सार्वजनिक अस्पताल में आज सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शॉर्ट सर्किट की वजह से अस्पताल में भयानक आग लग गई। इसकी शुरुआत इमरजेंसी वार्ड के ऊपर बने फैब्रिकेटेड आईसीयू से हुई। आग इतनी तेजी से फैली की पूरे अस्पताल में भगदड़ मच गई इसी बीच तुरंत आईसीयू में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Alwar News: मुख्यमंत्री की 'भागीरथी' योजना पर हमला, जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा बोले- बूंद-बूंद को तरस रही जनता
विज्ञापन


फैब्रिकेटेड आईसीयू में लगी अचानक आग घटना के बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल ने बताया कि चौकी के ठीक ऊपर बने फैब्रिकेटेड आईसीयू से अचानक आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते वार्ड धुएं से भर गया, जिससे वहां भर्ती मरीजों में घबराहट फैल गई। अस्पताल ने आग फैलते से पहले तुरंत कार्रवाई करते हुए आईसीयू में भर्ती करीब 50 मरीजों को सुरक्षित रूप से वार्ड से बाहर निकाला। घटना की सूचना तुरंत ही फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई, जिससे दमकल मौके पर पहुंच गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक अस्पताल की बिल्डिंग को बहुत ज्यादा नुकसान हो चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब गंभीर मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज या व्यक्ति को कोई हानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed