फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Married woman murdered by in-laws for one lakh rupees, body thrown in mustard field

Rajasthan News: एक लाख रुपये के लिए ससुराल वालों कर दी विवाहिता की हत्या, सरसों के खेत में फेंकी लाश

Mon, 29 Jan 2024 03:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 03:40 PM IST
सार

Dhoulpur: बीती रात कोलारी थाना क्षेत्र के गांव रंजीतपुरा में दहेज के लालचियों ने दहेज में एक लाख रुपये नहीं लाने पर विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को सरसों के खेत में फेंक दिया।

विज्ञापन
Rajasthan News: Married woman murdered by in-laws for one lakh rupees, body thrown in mustard field
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

सोमवार सरसों के खेत में मिली विवाहिता की लाश देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवाया और मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पहुंचे मृतका के पिता हौतम पुत्र विष्णु सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतका के पिता ने बताया कि वर्ष 2015 में उनकी बेटी मधु की शादी रंजीतपुरा गांव के जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन पहले ही उनकी बेटी ने पीहर पहुंचकर ससुराल पक्ष द्वारा एक लाख रुपए का दहेज मांगने और उसे परेशान करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


घटना को लेकर थाना प्रभारी मानसिंह ने बताया पीहर पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल घटना के बाद सीओ बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने गई थी लेकिन आरोपी घरों में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। सीओ मीणा ने बताया आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed