{"_id":"65c5fb6e53722435e30e92d1","slug":"rajasthan-news-married-woman-hanged-pehar-side-alleges-murder-there-were-injury-marks-on-neck-and-body-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: फंदे पर लटकी विवाहिता, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, गले और शरीर पर थे चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: फंदे पर लटकी विवाहिता, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, गले और शरीर पर थे चोट के निशान
Fri, 09 Feb 2024 03:50 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:50 PM IST
सार
Shahpura: जिले के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में शक्करगढ़ थाने के आमलदा गांव में एक विवाहिता अपने ही घर में फंदे से लटकी मिली। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस थाना, शक्करगढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहाजपुर के आमलदा गांव में अपने ही घर में फंदे से लटकी विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। शक्करगढ़ थानाधिकारी श्रद्धा शर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। महिला ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतका के भाई महेंद्र खटीक ने शक्करगढ़ पुलिस को दी गई अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन गंगा की शादी सुरेश पुत्र प्रभुलाल खटीक निवासी आमलदा थाना शक्करगढ़ के साथ हुई थी। पिछले करीब एक साल से ससुराल वाले उसे मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग कर रहे थे और इंकार करने पर उसके साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक 15 दिन पहले भी इसी बात को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की गई थी। उसने परेशान होकर पीहर में फोन करके सारी जानकारी दी। विवाहिता के भाई का कहना है कि उन्होंने ससुराल वालों के साथ बातचीत करके पांच लाख रुपये की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया था। लेकिन कल शाम ही बहन के ससुर ने फोन करके उसकी मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों का यह भी कहना है कि आमलदा पहुंचने पर उन्हें ससुराल वालों ने पहले तो लाश दिखाने से इंकार दिया लेकिन काफी मिन्नतों के बाद जब लाश दिखाई तो मृतका के गले और शरीर पर चोट के निशान देखकर पीहर पक्ष ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।
शक्करगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया गया है। मामला पंजीबद्व कर जांच शुरू कर दी गई है।