फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Married woman dies under suspicious circumstances

Rajasthan: धौलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 26 Jul 2023 05:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Jul 2023 05:25 PM IST
सार

धौलपुर जिले के लखेपुरा में 23 साल की विवाहिता की डेड बॉडी संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर कंचनपुर थाना पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर दोनों पक्षों की नोक-झोंक को शांत कराया। वहीं, इस घटना के बाद पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Rajasthan News Married woman dies under suspicious circumstances
मृतका को ले जाते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर के लखेपुरा में एक विवाहित महिला की डेड बॉडी संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर कंचनपुर थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों की नोक-झोंक को शांत कराया। पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मतृका की मां मंजू ने बताया कि उसने अपनी छोटी बहन संजू से किरण को गोद लिया था, जिसकी शादी लखेपुरा के विष्णु जाटव के साथ करीब एक साल पहले की थी। लेकिन बुधवार देर शाम परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बेटी किरण के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की और फांसी के फंदे से लटकाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही किरण के ससुराल पहुंचे, लेकिन वहां के सारे लोग घर से गायब थे। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लाश को लेकर दोनों पक्षों में हुई नोक-झोंक
मृतका का पोस्टमॉर्टम होने के बाद लाश को लेकर दोनों पक्षों में नोक-झोंक हो गई। विवाहिता के मायके पक्ष के लोग डेड बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए मांग रहे थे। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने विरोध कर दिया। दोनों पक्षों में एक घंटे तक नोक-झोंक हुई। पुलिस के समझाने के बाद डेड बॉडी को ससुराली जनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed