फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News lover killed married woman along with friend in tonk

Rajasthan: प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर की विवाहिता की हत्या,  पुलिस ने दो आरोपियों को गिया गिरफ्तार

Wed, 12 Oct 2022 09:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 12 Oct 2022 09:54 PM IST
सार

पति से मनमुटाव के बाद महिला अपने पीहर में रह रही थी। उसका गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को किसी बात पर उनका विवाद हो गया जिसके बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर विवाहिता से हत्या कर दी।  

विज्ञापन
Rajasthan News lover killed married woman along with friend in tonk
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के टोंक जिले के देवली में मंगलवार सुबह हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नासिरदा थाना इलाके मंगलवार सुबह पुराने केकड़ी मार्ग पर मान्यता के समीप पुलिया स्थित पानी में महिला की लाश मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव बाहर निकाला। मृत महिला की पहचान विमला देवी पत्नी धनराज और पुत्री दीवान मीणा निवासी गणेशपुरा थाना भिनाय के रूप में हुई थी। महिला वर्तमान में कंवर जी का कालेड़ा थाना सावर में रहती थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पति से मनमुटाव के कारण विमला अपने पीहर में रह रही थी। विमला का उसके गांव के  छोटूलाल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को किसी बात पर उनका विवाद हो गया जिसके बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने विमला देवी की गर्दन, कमर और पैरों को बांधकर मिट्टी के कट्टे डालकर पानी में फेंक दिया है, ताकि शव का पता नहीं लग सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने जिस जगह पर शव फेंका वहां पानी ज्यादा नहीं था, इससे शव दिखाई दे दिया। मामले में मृतका के बड़े पिता रघुवीर सिंह मीणा ने हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद मृतका के गांव के ही छोटूलाल लोधा पुत्र बजरंग लाल लोधा और सांवरिया पुत्र शिवजीराम लोधा निवासी कवरजी का कालेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed