{"_id":"621339c329af305d643a689f","slug":"rajasthan-news-kidnap-accused-arrested-with-50-grams-md-drug-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, 50 ग्राम एमडी ड्रग बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, 50 ग्राम एमडी ड्रग बरामद
Mon, 21 Feb 2022 12:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:35 PM IST
सार
बाड़मेर के सदर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर न्यू कॉलोनी इलाके से 50 ग्राम एमडी ड्रग के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपहरण के मामले में फरार चल रहा यह आरोपी 1200 रुपए प्रति ग्राम में ड्रग खरीदकर 1400 रु. में बेचता था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर के सदर थाना पुलिस ने रविवार देर शाम को डकैती और अगवा कर बंधक बनाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी करणा राम जाट (20) पुत्र दुदाराम गांव सांजटा का रहने वाला है। मुखबिर की सूचना पर न्यू कॉलोनी इलाके से उसे 50 ग्राम एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 1200 रुपए प्रति ग्राम में खरीदा और दूसरे ग्राहकों को 1400 रुपए में बेचना की फिराक में था।
विज्ञापन
बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि गश्त के दौरान थाना सदर के एसआई जितेंद्र सिंह को एक संदिग्ध युवक के बारे में मुखबिर से सूचना मिली। एसआई ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी के पास खड़े युवक करणा राम जाट की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से प्लास्टिक की थैली में 50 ग्राम एमडी ड्रग बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी डकैती और अगवा कर बंधक बनाने के मामले में भी फरार चल रहा था।
विज्ञापन