फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news JRF exam result Rituraj All India topper

Rajasthan: जेआरएफ परीक्षा में 100 फीसदी अंक लाने वाली रितुराज ऑल इंडिया टॉपर, टैगोर महाविद्यालय में किया गया सम्मान

Tue, 22 Feb 2022 06:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 22 Feb 2022 06:52 PM IST
सार

जेआरएफ परीक्षा में 100 फीसदी अंक लाने वाली रितुराज कंवर राठौड़ का कुचामन के टैगोर महाविद्यालय में सम्मान किया गया है। सम्मान समारोह में टैगोर ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन पूरण सिंह रणवा ने कहा कि रितुराज दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगी। वह पूरे देश में पहले स्थान पर रही है।  

विज्ञापन
Rajasthan news JRF exam result Rituraj All India topper
टैगोर महाविद्यालय में रितुराज कंवर राठौड़ सम्मान किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर की शिक्षा नगरी कुचामन में रहने वाली रितुराज ने भूगोल विषय से नेट जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप ) की परीक्षा में देशभर में अपना नाम रोशन कर दिया।  दिसंबर 2020 और जून 2021 में यूजीसी नेट जेआरएफ की परीक्षा में 100 फीसदी अंक पाकर रितुराज भूगोल विषय में ऑल इंडिया टॉपर बनीं हैं। रितुराज राठौड़ खारिया ने शिक्षा नगरी कुचामन के टैगोर महाविद्यालय से भूगोल विषय में स्नातकोत्तर किया है। 

विज्ञापन


रितुराज के 100 फीसदी अंक लाने पर मंगलवार को टैगोर महाविद्यालय में उनका स्वागत-सम्मान किया गया। उनके माता-पिता का भी महाविद्यालय परिवार की ओर से अभिनंदन किया गया। रितुराज ने कुचामन के टैगोर महाविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। महाविद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि जेआरएफ परीक्षा में रितुराज ने 100 फीसदी अंक प्राप्त कर एक रिकॉर्ड कायम किया है। साथ ही कुचामन, नागौर और प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। रितुराज के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं ने 11 मिनट तक तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए रितुराज ने अपनी कामयाबी का श्रेय खुद की मेहनत, माता-पिता और गुरुजनों के सहयोग को दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों को दिए संदेश में कहा कि हमें लक्ष्य तय कर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए, इसी से हमें कामयाबी मिलेगी। टैगोर ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन पूरण सिंह रणवा ने भी रितुराज की कामयाबी पर बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed