फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news JCB Ran On Illegally Built Houses In Sikar  

हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई: सीकर में चारागाह की जमीन पर अतिक्रमण कर बने मकानों पर चला बुलडोजर

Mon, 14 Feb 2022 08:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 14 Feb 2022 08:33 PM IST
सार

राजस्थान के सीकर जिले में सरकारी जमीन पर लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिए थे। हाईकोर्ट में केस की सुनवाई हो रही थी। सोमवार को अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी होने के बाद प्रशासन की टीम ने पचार गांव में पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान चार थानों की पुलिस गांव में मौजूद रही। 

विज्ञापन
Rajasthan news JCB Ran On Illegally Built Houses In Sikar  
जेसीबी से तोड़े गए मकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर जिले के दांतारामगढ़ उपखंड मुख्यालय के पचार गांव में प्रशासन की टीम ने सोमवार को अतिक्रमण हटाया। इस दौरान गांव में चार थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही। प्रशासन की टीम ने चारागाह की जमीन पर बने अवैध मकानों को जेसीबी से तोड़ दिया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई है। 

विज्ञापन



एसडीएम राजेश मीणा ने बताया कि पचार गांव में चारागाह की जमीन थी। इस पर अतिक्रमण कर लोगों ने मकान बना लिए थे। इसका केस हाईकोर्ट में चल रहा था, सोमवार को कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसी आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


बुलानी पड़ी एंबुलेंस
प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मकानों पर चल रही जेसीबी देख लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान कई लोगों की तबियत भी खराब हो गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में लागू थी धारा 144
होईकोर्ट से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी होने के बाद जिला कलेक्टर ने गांव में धारा 144 लागू कर दी थी। लोगों के विरोध से निपटने के लिए गांव में चार थानों की पुलिस मौके पर मौजूद थी। एसडीएम राजेश मीणा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed