फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Instagram Mistake Student Earned 38 Lakhs Jaipur

Rajasthan News: इंस्टाग्राम की एक गलती बताकर जयपुर का छात्र बना लखपति, जानें कैसे कमाए 38 लाख रुपये

Sat, 17 Sep 2022 07:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 17 Sep 2022 07:35 PM IST
सार

Rajasthan News: इस्टाग्राम को गलती बताने पर छात्र नीरज को एक मेल आया। जिसमें उससे कहा गया कि गलती पकड़ने के लिए कंपनी उसे 38 लाख रुपये का पुरस्कार देगी। 38 लाख रुपये का चेक उसके के पास पहुंचा तो नीरज और उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन
Rajasthan News Instagram Mistake Student Earned 38 Lakhs Jaipur
छात्र नीरज शर्मा । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में रहने वाला एक छात्र लखपति बन गया है। उसने इंस्टाग्राम में एक बग यानी गलती बताकर 38 लाख रुपये कमा लिए। हालांकि, यह रकम उसे पुरस्कार के रूप में दी गई है। इतनी बड़ी रकम पुरस्कार में मिलने पर छात्र की नहीं उसके परिवार वाले बहुत खुश है।  

विज्ञापन


जयपुर के जिस छात्र ने यह कारनामा किया है, उसका नाम नीरज शर्मा है। वह पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज से बीसीए कर रहा है। नीरज ने बताया कि वह लंबे समय से इंस्टाग्राम ऐप यूज कर रहा है। एक दिन वह किसी से चैटिंग कर रहा था। इस दौरान उसने देखा कि कोई भी यूजर किसी दूसरे इंस्टाग्राम यूजर का थंब नेल बदल सकता है। इसकी जानकारी उस यूजर को नहीं लगेगी।
विज्ञापन


इसके बाद नीरज यह जानकारी इंस्टाग्राम के अधिकारियों तक पहुंचाने का फैसला किया। इसके बाद उसने मेल के जरिए यह जानकारी इंस्टाग्राम के अधिकारियों को दी। उन्होंने इस गलती को माना और फिर उसे सही किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने का लगा समय 
इस्टाग्राम को अपनी इस गलती को सही करने में करीब तीन महीने का समय लगा। इसके बाद इंस्टाग्राम की ओर से नीरज को एक मेल आया। जिसमें उसे बताया गया कि गलती पकड़ने के लिए कंपनी उसे 38 लाख रुपये का पुरस्कार देगी। इसके बाद 38 लाख रुपये का चेक उसके पास पहुंचा तो नीरज और उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed