राजस्थान : सीएम गहलोत ने जैसलमेर में मनाया रक्षा बंधन, महिला विधायकों ने बांधी राखी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को महिला विधायकों ने राखी बांधकर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। यह कार्यक्रम जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में संपन्न हुआ जहां कांग्रेस विधायक और मुख्यमंत्री गहलोत को समर्थन देने वाले विधायकों को ठहराया गया है। गहलोत ने एक ट्वीट में कहा कि रक्षा बंधन का पर्व अपने विधायकों के साथ मनाया।
Celebrated festival of #RakshaBandhan with the our MLAs.#HappyRakshaBandhan pic.twitter.com/I0lq5ZETJT
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 3, 2020विज्ञापन
यहां मंत्री ममता भूपेश सहित अन्य विधायकों शकुंतला रावत, गंगादेवी आदि ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई। इन विधायकों ने होटल में ठहरे संयम लोढा और अन्य विधायकों को भी राखी बांधी। कांग्रेस और समर्थक विधायकों के 14 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र तक जैसलमेर में ही रुकने की संभावना है।
मैथिलीशरण गुप्त को दी श्रद्धांजलि
एक अन्य ट्वीट में गहलोत ने हिंदी भाषा के प्रसिद्ध कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गहलोत ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रकवि पद्म भूषण मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी महान काव्य रचनाओं ने संपूर्ण राष्ट्र में देशभक्ति की भावना का संचार किया। हिंदी साहित्य जगत में उनकी कालजयी रचनायें सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।'
राष्ट्रकवि पद्म भूषण मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी महान काव्य रचनाओं ने संपूर्ण राष्ट्र में देशभक्ति की भावना का संचार किया। हिंदी साहित्य जगत में उनकी कालजयी रचनायें सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 3, 2020
57 आईएफएस और 31 आरएएस अधिकारियों के तबादले
राजस्थान सरकार ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 57 व राजस्थान प्रशासन सेवा (आरएएस) के 31 अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य के कार्मिक विभाग की ओर से रविवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किया गया।
इसके तहत आईएसएफ श्रुति शर्मा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्पादन जयपुर बनाया गया है। वहीं, आरएसएस के तबादलों में नरेंद्र गुप्ता को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जयपुर के पद पर तैनात किया गया है।
सरकार ने एक आरएएस के पिछले सप्ताह किए गए तबादले को रद्द कर दिया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने हाल ही में प्रशासनिक अमले में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इससे पहले 31 जुलाई को ही सरकार ने 97 आरएएस अधिकारियों के तबादले/ पदस्थापन किए थे।