{"_id":"65e7ee3243a3ee0c2404c420","slug":"rajasthan-news-husband-killed-his-wife-with-a-sharp-weapon-ran-away-from-home-and-got-married-a-month-ago-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, महीने भर पहले ही घर से भागकर की थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, महीने भर पहले ही घर से भागकर की थी शादी
Wed, 06 Mar 2024 09:46 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2024 09:46 AM IST
सार
Jhalawar: एक महीने पहले घर से भागकर शादी करने के बाद पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने अपने ससुर को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
दांगीपुरा थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ जिले के गोगाड़ी गांव में महीने भर पहले घर से भागकर शादी करने वाले एक युवक ने नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद ससुर को फोन पर घटना की जानकारी देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
दांगीपुरा थाना पुलिस के अनुसार पिछले साल पंचपिपली गांव में रहने वाली सुनीता से आरोपी राजाराम की सगाई हुई थी, लेकिन किसी कारण से सुनीता के परिवार ने शादी रद्द कर दी थी। इसके बाद भी दोनों आपसी संपर्क में रहे और 10 फरवरी को घर से भागकर दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद परिवार वालों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन
सोमवार शाम नशे में धुत राजाराम का पत्नी सुनीता से झगड़ा हो गया, बहस के दौरान राजाराम ने सुनीता के सिर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दांगीपुरा पुलिस थाना प्रभारी सत्यनारायण गोचर ने बताया कि हत्या करने के बाद राजाराम ने अपने ससुर को फोन करके घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशेड़ी है और शादी के बाद से लगातार उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता था।
सुनीता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने राजाराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश जारी है।