{"_id":"622078374369b32b4e253886","slug":"rajasthan-news-husband-beat-up-wife-and-her-lover-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पत्नी और एक युवक को बांधकर पीटा, कपड़े फाड़े और फिर बाल भी काटे, आरोपी पति गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पत्नी और एक युवक को बांधकर पीटा, कपड़े फाड़े और फिर बाल भी काटे, आरोपी पति गिरफ्तार
Thu, 03 Mar 2022 01:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:41 PM IST
सार
उदयपुर में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में उसके गांव के कुछ युवकों ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
लाठी से पीटा और बाल भी काटे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर जिले के पहाड़ा थाना इलाके में एक पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को घर में बांधकर जमकर पीटा। पति ने लात, घूंसों और लाठी से अधमरा होने तक मारा। आरोपी पति ने युवक के कपड़े फाड़े और बाल भी काट दिए। इस पूरे मामले का वहां खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है।
जानकारी के अनुसार पहाड़ा निवासी मणिलाल उखेड़ी के सरपंच का ट्रैक्टर चलाता है। रोज की तरह वह ट्रैक्टर लेकर माली फलां गांव में रेत भरने के लिए गया था। इस दौरान वह गांव के संजय डामोर के घर पानी पीने गया। यहां दो महिलाएं खड़ी थी, एक मणिलाल के पास खड़ी थी और दूसरी पानी लेने के लिए चली गई। इसी दौरान पड़ोसी आकाश डामोर और धूलचंद घर के बाहर आए और युवक को धक्का देकर महिला के साथ घर में बंद कर दिया।
दोनों युवकों ने महिला के पति कन्हैयालाल को मौके पर बुलाया। उसके आने के बाद संजय डामोर, आकाश और धूलसिंह ने मणिलाल और कन्हैयालाल की पत्नी को पकड़कर घर के आंगन में लकड़ी के पिलर से बांधा और अधमरा होने तक पीटा।
विज्ञापन
इस दौरान महिला के पति कन्हैयालाल सहित सभी आरोपियों ने मणिलाल के कपड़े फाड़ दिए और उसे नंगा कर दिया। करीब आधे घंटे तक चली इस मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया है।