फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Harit Sangam fair organized, flower exhibition was the center of attraction

Rajasthan News: पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत हरित संगम मेला आयोजित, फूलों की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

Sat, 13 Jan 2024 09:43 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 09:43 AM IST
सार

Bhilwara: भीलवाड़ा में अमृतादेवी पर्यावरण नागरिक (अपना) संस्थान एवं नगर परिषद द्वारा चित्रकूट धाम में आयोजित पांच दिवसीय हरित संगम पर्यावरण मेले के तीसरे दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े। संस्कार भारती जयपुर की टीम आज मेले में अमृतादेवी पर नाटक का मंचन करेगी।

विज्ञापन
Rajasthan News: Harit Sangam fair organized, flower exhibition was the center of attraction
फूलों की प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना संस्थान और नगर परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय हरित संगम मेले में अतिथि के रूप में पर्यावरण गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक गोपाल आर्य, सहसंयोजक राकेश जैन, राजस्थान क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम, एनजीटी से सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश आदर्श गोयल मौजूद थे।

विज्ञापन


अपना संस्थान के अध्यक्ष सुनील चौधरी एवं मेला संयोजक राधेश्याम सोमानी ने बताया कि मेले में प्लांट लवर सोसाइटी द्वारा विभिन्न प्रजातियों के 10 हजार से अधिक पुष्पों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। लोगों ने प्रदर्शनी देखने के साथ ही खूब फोटो खिंचवाए। प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला कलेक्टर नमित मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह, उद्योगपति रामपाल सोनी, तिलोक छाबड़ा ने किया। 
विज्ञापन


मेले के दौरान पर्यावरण के साथ ही औद्योगिक विकास पर भी गोष्ठी का आयोजन हुआ। सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश आदर्श गोयल ने पर्यावरण गोष्ठी को संबोधित किया और अधिवक्ताओं से संवाद किया। सुबह जोधपुर के रामस्नेही संत अर्जुनराम के मुखारविंद से सुंदरकांड का पाठ हुआ। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी से आई साइकिल रैली में शामिल विद्यार्थियों एवं शहरवासियों ने मेले का अवलोकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला संयोजक राधेश्याम सोमानी एवं कार्यालय संयोजक रजनीकांत आचार्य ने बताया कि मेले में पर्यावरण थीम पर दुकानें सजाने पर दुकानदारों को पुरस्कृत किया गया। मेले में राजस्थान भर से पर्यावरण गतिविधि के तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ता सेवाएं दे रहे हैं। मेले में लगे स्टाल्स पर शहरवासियों ने खाने-पीने के व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया और खरीददारी की।

मेले में राम मंदिर का एक प्रतीक भी बनाया गया है, जिसका दरवाजा नंबर लॉक से खुलता है। लॉक खोलने वाले को 10 ग्राम का चांदी का सिक्का उपहार में दिया जा रहा है। इसे खोलने के लिए प्रवेश द्वार पर सभी आगंतुकों को कूपन दिए जा रहे हैं। जिस कूपन के नंबर से लॉक खुलेगा उसे 10 ग्राम का चांदी का सिक्का दिया जाएगा।


आज से रामलीला मंचन

मेले के दौरान शुक्रवार को सूत्रधार कवि योगेंद्र शर्मा के सान्निध्य में राम मंदिर से रामराज्य की ओर विषय को लेकर कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। 13 जनवरी से 21 जनवरी तक वाराणसी के कलाकारों द्वारा धर्म प्रचारक रामलीला कमेटी के सान्निध्य में रामलीला का मंचन रोजाना रात्रि 7.30 से रात्रि 10.30 बजे तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed