{"_id":"65e4404c2241d239f30dd11b","slug":"rajasthan-news-grandmother-died-after-falling-down-the-stairs-mourning-spread-at-grandson-s-wedding-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: नानी की सीढ़ियों से गिरकर हुई मौत, दूल्हा बने नाती की शादी में मातम पसरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: नानी की सीढ़ियों से गिरकर हुई मौत, दूल्हा बने नाती की शादी में मातम पसरा
Sun, 03 Mar 2024 02:48 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:48 PM IST
सार
Bundi: नमाना थाना क्षेत्र के एक गांव में चल रहे नाती के शादी समारोह के दौरान दूल्हे की नानी की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बूंदी के नमाना थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में एक शादी समारोह के दौरान नानी की मौत के बाद घर में चल रही नाती की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार नमाना थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में गोपालीबाई के नाती की शादी थी। इस दौरान गोपालीबाई घर में सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गईं, जिन्हें परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बूंदी सदर थाने के एएसआई हरिशंकर शर्मा ने बताया कि गोपालीबाई नमाना थाना क्षेत्र के एक गांव में उनकी बेटी के बेटे की शादी का कार्यक्रम था। इस दौरान गोपालीबाई घर में सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गईं। परिजन उन्हें लेकर तुरंत बूंदी चिकित्सालय पहुंचे, जहां से उन्हें कोटा के एमबीएस अस्पताल रैफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान गोपालीबाई की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन