{"_id":"65b6335f30566c2da305dbc5","slug":"rajasthan-news-four-day-annual-fair-begins-in-chouth-ka-barwada-administration-makes-adequate-arrangements-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: चौथ का बरवाड़ा में चार दिवसीय वार्षिक मेले का आगाज, प्रशासन ने किए पर्याप्त इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: चौथ का बरवाड़ा में चार दिवसीय वार्षिक मेले का आगाज, प्रशासन ने किए पर्याप्त इंतजाम
Sun, 28 Jan 2024 04:28 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:28 PM IST
सार
Sawai Madhopur: जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित चौथ माता के चार दिवसीय वार्षिक मेले का आगाज होने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। प्रत्येक वर्ष की माघ चतुर्थी के अवसर पर यह लक्खी मेला आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
चौथ का बरवाड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा स्थित चौथ माता मंदिर में मेले का शुभारंभ होने के साथ ही श्रद्धालुओं के पैदल जत्थे माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। आज सुबह मंगला आरती के साथ ही मेले का शुभारंभ हो गया। इस दौरान मेले में विभिन्न धार्मिक तथा सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे।
विज्ञापन
चौथ का बरवाड़ा पंचायत की ओर से माता के चोला व ध्वज को गाजे-बाजे के साथ मंदिर ले जाकर लक्खी मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सभी प्रशासनिक अधिकारियों समेत पंचायत कर्मचारी और मंदिर से जुडे़ पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेला परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस चार दिवसीय मेले में 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं को बनाए रखने में तथा उनकी मॉनिटरिंग में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन