फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news:Former councilor's daughter in law had hatched a conspiracy to loot

राजस्थान: पति से परेशान पूर्व पार्षद की बहू ने ही रची थी लूट की साजिश, ऐसे हुआ खुलासा 

Sat, 12 Feb 2022 08:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 12 Feb 2022 08:12 PM IST
सार

जयपुर के सांगानेर में शुक्रवार को पूर्व पार्षद के घर हुई लूट का पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। वारदात की साजिश घर में ही रची गई थी। जो बहू अपने आप को पीड़िता बता रही थी आज उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।   

विज्ञापन
Rajasthan news:Former councilor's daughter in law had hatched a conspiracy to loot
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सांगानेर में पूर्व पार्षद के घर हुई दो किलो सोने और 11 लाख रुपए की लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। लूट की साजिश किसी और ने नहीं पूर्व पार्षद की बहू शिल्पा ने ही रची थी। लूट की वारदात को अंजाम देने में उसके भांजे ने उसका साथ दिया था। इस दौरान आरोपी  20 मिनट में लूट की वारदात कर फरार हो गए थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पूर्व पार्षद रामधन सैनी के मकान के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि शिल्पा और उसके पति के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते रहते हैं। जांच आगे बढ़ी तो मजरुबा का नाम सामने आया, ये शिल्पा सैनी की मौसी लगती है। शिल्पा ने मजरुबा और अपने भांजे निखिल सैनी को लूट की साजिश में शामिल किया। 
विज्ञापन


शिल्पा का भांजा सैनी ढाई महीने से लूट की प्लानिंग कर रहा था। उसने भागने के लिए बिना सीसीटीवी वाले रास्ते खोजे और किस तरह वारदात को अंजाम देना है यह भी तय किया। आखिर में शुक्रवार को वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने शिल्पा और उसके भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। शिल्पा के साथ उसकी ढाई महीने की बच्ची भी है, उसे भी मां के साथ जेल में रहना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के साथ नहीं रहना चाहती थी शिल्पा
जानकारी के अनुसार शिल्पा की शादी करीब सवा साल पहले हुई थी। इसके बाद से ही पति-पत्नी के बीच के रिश्ता सही नहीं चल रहा था। दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था, इस कारण शिल्पा पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। इस कारण उसने घर में ही लूट की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed