फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Former councilor fired on nephew in Kishangarh, there was a dispute over the land for many yea

Rajasthan News: किशनगढ़ में पूर्व पार्षद ने भतीजे पर कर दी फायरिंग, जमीन को लेकर कई वर्षों से था विवाद

Wed, 15 Mar 2023 06:30 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 15 Mar 2023 06:30 PM IST
सार

किशनगढ़ में पूर्व पार्षद ने अपने व्यवसायी भतीजे पर फायरिंग कर दी। व्यवसायी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पूर्व पार्षद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Former councilor fired on nephew in Kishangarh, there was a dispute over the land for many yea
किशनगढ़ में पूर्व पार्षद चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की मार्बल सिटी किशनगढ़ में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया पूर्व पार्षद सुरेश यादव ने अपने ही भतीजे ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अशोक यादव पर फायरिंग कर दी। इससे अशोक यादव की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की घटना के बाद पूर्व पार्षद मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जाता है कि कई वर्षों से चाचा-भतीजा में जमीन को लेकर विवाद था। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को मार्बल सिटी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद अशोक यादव को मृत घोषित कर दिया। विधायक सुरेश टाक भी राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के साथ जा रहा था अशोक यादव
किशनगढ़ के सरदार सिंह की ढाणी रोड पर बाइक से अशोक यादव अपनी मां को लेकर जा रहे थे। पीछे से आ रहे पूर्व पार्षद सुरेश यादव ने अपनी कार से बाइक को टक्कर मार दी। इससे अशोक यादव घायल हो गया। कार से अशोक यादव को बहुत दूर तक घसीटा। इसके बाद अशोक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिला स्पेशल टीम व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। मौके से बुलेट के तीन खोल बरामद किए हैं। 


वीडियो भी हुआ वायरल
घटनास्थल का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें मृतक अशोक यादव की मां रोते हुए मदद की गुहार करती नजर आ रही है। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी राजकीय अस्पताल पहुंचे। 

सुरेश और अशोक में दुकान पर हुआ था झगड़ा
पूर्व पार्षद सुरेश यादव और उसके भतीजे अशोक यादव का पूर्व में भी ट्रांसपोर्ट की दुकान पर झगड़ा हुआ था। जमीनी विवाद के चलते कई वर्षों से दोनों परिवारों में रंजिश है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed