{"_id":"62077dbabaf8a11a25359bfe","slug":"rajasthan-news-fire-caused-by-short-circuit-in-junk-warehouse-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: शॉर्ट सर्किट से कबाड़ गोदाम में लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: शॉर्ट सर्किट से कबाड़ गोदाम में लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान
Sat, 12 Feb 2022 02:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:58 PM IST
सार
अजमेर के माखुपरा क्षेत्र के एक कबाड़ गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
गोदाम से उठती आग की लपटे और खंडहर हो गया गोदाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले में एक कबाड़ गोदान में शॉर्ट सर्किंट होने से आग लग गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल और पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अजमेर के माखुपरा क्षेत्र में आने वाले गांव सेदरिया में रामस्वरूप का एक कबाड़ का गोदाम है। शनिवार सुबह इस गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। प्लास्टिक होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया था। आग की सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पांच दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गोदाम मालिक रामस्वरूप ने कहा कि आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
गोदाम में नहीं था कोई कर्मचारी
गोदाम में लगी आग के दौरान राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। अगर कर्मचारी अंदर होते तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन