फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan news film actress kangana ranaut reached churu for tejas film shooting farmers protest against her

राजस्थान : तेजस फिल्म की शूटिंग के लिए चुरु पहुंचीं कंगना, किसानों ने काले झंडे दिखाकर जताया विरोध

Fri, 19 Mar 2021 11:03 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरु Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 19 Mar 2021 11:03 AM IST
सार

  • राजस्थान के चुरु में कंगना रनौत के खिलाफ किसानों ने जताया विरोध
  • कंगना रनौत को किसान विरोधी बताकर काले झंडे दिखाए गए
  • फिल्म तेजस की शूटिंग करने के लिए राजस्थान के चुरु पहुंची थीं कंगना

विज्ञापन
rajasthan news film actress kangana ranaut reached churu for tejas film shooting farmers protest against her
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत गुरुवार को तेजस फिल्म की शूटिंग के लिए राजस्थान के चुरु पहुंची। यहां किसानों ने कंगना रनौत का जमकर विरोध किया। किसानों ने कंगना रनौत को काले झंडे दिखाकर उनके खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया। किसानों की संख्या ज्यादा थी, इसलिए उन्हें काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन


कंगना रनौत को किसान विरोधी बताते हुए काले झंडे दिखाए गए। बता दें कि कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर कई ट्वीट्स किए थे, जिन पर किसानों और दूसरे लोगों ने आपत्ति दर्ज की थी। इन ट्वीट्स के बाद से कंगना किसानों के निशाने पर हैं और उन्हें किसान विरोधी बताया जाता है। 
विज्ञापन


कंगना अपनी फिल्म तेजस की शूटिंग के लिए राजस्थान के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रही हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि कंगना के खिलाफ किसानों ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जताया हो। बता दें कि कंगना ने ट्वीट कर किसानों की तुलना आतंकवादियों से कर दी थी, हालांकि बाद में उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्वीट को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में कहा गया कि कंगना की आपत्तिजनक ट्वीट की वजह से किसानों खासकर सिख समुदाय की छवि को काफी नुकसान हुआ। याचिका में कहा गया कि दिल्ली पुलिस को धारा 156 के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिए जाएं। 


तेजस फिल्म में कंगना एक वायुसेना के अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी भी जल्द सिनेमाघरों में आएगी। ये फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में कंगना जयललिता का किरदार निभाने वाली हैं। इसके अलावा धाकड़ फिल्म में कंगना काम करने वाली हैं और उनके साथ इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन रामपाल भी अहम किरदार निभाने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed