फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Encroachers pelted stones at forest department team, laborers and forest workers injured

Rajasthan News: अतिक्रमणकारियों ने किया वन विभाग की टीम पर पथराव, मजदूरों समेत वनकर्मी हुए घायल

Tue, 06 Feb 2024 03:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 03:55 PM IST
सार

Dausa: वन विभाग द्वारा जिले के बांदीकुई उपखंड में विभाग की जमीन पर चलाए जा रहे बाउंड्री निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए वनकर्मियों के ऊपर पथराव कर दिया। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Encroachers pelted stones at forest department team, laborers and forest workers injured
घायल वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के बांदीकुई वन क्षेत्र में वन विभाग ने पिछले कुछ दिनों से अपनी जमीन पर बाउंड्री निर्माण का काम चला रखा है। निर्माण कार्य के दौरान की जा रही पैमाइश से नाराज अतिक्रमणकारियों ने अचानक पथराव करते हुए मजदूरों और वनकर्मियों पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


बांदीकुई रेंजर जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि अतिक्रमणकारियों द्वारा अचानक किए गए पथराव में एक महिला मजदूर समेत वन रक्षक पिंकी जांगिड़, भगवानी मीणा और फॉरेस्टर महेंद्र गुर्जर को चोटें आई हैं, इन्हें इलाज के लिए बांदीकुई सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यनगर निवासियों से पैमाइश के दौरान पूर्व में भी वनकर्मियों की झड़प हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस सारे मामले में वन विभाग का कहना है कि तीन दिन पूर्व जब वन विभाग की जमीन की पैमाइश के समय विभाग की ग्रामीणों के साथ झड़प हुई थी तब बांदीकुई थाने में मामला दर्ज करवाया था लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और परिणामस्वरूप आज वहां के निवासियों ने यह पथराव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed