{"_id":"65b4b50d168e5f1ed40d28f7","slug":"rajasthan-news-education-department-suspended-the-principal-who-came-to-school-drunk-order-issued-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: गणतंत्र दिवस समारोह में नशा करके पहुंचा प्रिंसिपल निलंबित, शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: गणतंत्र दिवस समारोह में नशा करके पहुंचा प्रिंसिपल निलंबित, शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी
Sat, 27 Jan 2024 01:17 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 27 Jan 2024 01:17 PM IST
सार
Nagour: गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल में शराब पीकर पहुंचे प्रधानाचार्य के खिलाफ शिक्षा विभाग ने निलंबन के आदेश दिए हैं। कल इस संबंध में स्थानीय विधायक की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंसिपल का मेडिकल चेकअप भी कराया था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस संबंध में कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर ने विद्यालय के गणतंत्र दिवस समारोह में शराब पीकर पहुंचे प्रिंसिपल के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। परबतसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल अरविंद कुमार दानोदिया शराब पीकर विद्यालय पहुंच गए। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पहुंचे परबतसर विधायक रामनिवास गावडिया ने कार्यक्रम समाप्ति के बाद प्रिंसिपल को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा उपजिला अस्पताल, परबतसर में मेडिकल चेकअप कराए जाने पर प्रिंसिपल द्वारा शराब पिए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद शिक्षा विभाग ने विद्यालय परिसर में नशा करके आने और विभाग की छवि धूमिल किए जाने को लेकर प्रिंसिपल दानोदिया को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन