फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news Dynastic political parties threat to democracy in India says BJP President JP Nadda

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले: कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी, परिवारवादी राजनीतिक दल देश के लोकतंत्र के लिए खतरा

Sat, 02 Apr 2022 05:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 02 Apr 2022 05:22 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सबसे अधिक कार्यकर्ता हैं, हम और आगे बढ़ेंगे, लेकिन हमें यह समझना चाहिए कि परिवारवादी दल देश के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।  भाजपा देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो विचारधारा पर आधारित है।

विज्ञापन
Rajasthan news Dynastic political parties threat to democracy in India says BJP President JP Nadda
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिवारवादी राजनीतिक दल भारतीय लोकतंत्र के लिए एक खतरा हैं। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो विचारधारा पर आधारित है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि इसमे भारतीय या राष्ट्रीय कुछ भी नहीं, यह तो एक परिवार और भाई-बहन की पार्टी है। भाजपा अध्यक्ष ने यह बातें राजस्थान के सवाई माधोपुर में भाजपा के अनुसूचित जनजाति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। 

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, तेलंगाना में चंद्रशेखर राव की तेदेपा और महाराष्ट्र में राकांपा और शिवसेना ये सभी परिवारवादी राजनीतिक दल हैं। शुरुआत में ये क्षेत्रीय पार्टियां बनते है और फिर बाद में परिवारवादी पार्टियों में बदल जाते हैं।   
विज्ञापन


नड्डा ने कहा, भाजपा के पास सबसे अधिक कार्यकर्ता हैं, हम और आगे बढ़ेंगे, लेकिन हमें यह समझना चाहिए कि परिवारवादी दल देश के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो विचारधारा पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


भाजपा ने शुरू की 2023 की तैयारी
राजस्थान में अगले साल 2023 में विधानसभा होने हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा मिशन 2023 की तैयारी को लेकर ही माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस दौरे के साथ भाजपा ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले समय में अन्य भाजपा नेताओं के दौरे भी प्रदेश में देखने को मिल सकते हैं। भाजपा हर हाल में राज्य में सरकार बनाना चाहती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed