फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Dupatta and slippers of missing girl found near the pond, civil defense team is searching

Rajasthan News: घर से लापता हुई युवती का दुपट्टा और चप्पल तालाब के पास मिली, सिविल डिफेंस टीम कर रही है तलाश

Fri, 15 Mar 2024 03:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 03:26 PM IST
सार

Deeg: जिले के गुनसारा गांव के एक तालाब में घर से गायब हुई युवती की सवेरे से तलाश की जा रही है। तालाब के पास से दुपट्टा और चप्पल मिलने के बाद सिविल डिफेंस की टीम यह सर्च ऑपरेशन कर रही है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Dupatta and slippers of missing girl found near the pond, civil defense team is searching
तालाब में सर्च ऑपरेशन करते हुए सिविल डिफेंस की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके के गांव गुनसारा गांव के एक तालाब में सुबह से एक युवती की तलाश की जा रही है। तालाब के पास युवती का दुपट्टा और चप्पल मिली थी। जानकारी मिली है कि युवती रात के समय घर से निकल कहीं चली गई थी। सवेरे युवती के परिजनों ने उसके घर पर नहीं मिलने पर गांव में उसकी तलाश शुरू की।

विज्ञापन


लापता युवती रजनी के परिजनों का कहना है कि कल रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद वह सोने चली गई थी लेकिन सवेरे जब परिवार के लोग उठे तो वह घर पर नहीं थी,  इसके बाद परिवार के लोग पूरे गांव में उसे ढूंढने लगे। इसी दौरान परिजनों को गांव के तालाब के पास रजनी की चप्पल और दुपट्टा पड़ा मिला, इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिविल डिफेंस की टीम को घटना की सूचना दी। सिविल डिफेंस की टीम तालाब में सर्च ऑपरेशन कर रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक रजनी का कुछ पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed