फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Drunken youth goes missing from the road, fear of being dragged away by panther

Rajasthan News: नशे में धुत युवक रास्ते से हुआ लापता, पुलिस ने जताई पैंथर के खींचकर ले जाने की आशंका

Sat, 03 Feb 2024 05:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 05:02 PM IST
सार

Dausa: जिले के महुआ थाना इलाके के सलेमपुर में 20 वर्षीय युवक के गायब होने की सूचना पर पुलिस को जांच के दौरान पैंथर के पद मार्क के साथ खून के निशान मिले हैं। इससे पुलिस युवक को पैंथर द्वारा खींच ले जाने का शक जता रही है। 
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Drunken youth goes missing from the road, fear of being dragged away by panther
जांच करते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महुआ डिप्टी एसपी प्रेम बहादुर निर्भय ने बताया कि भरतपुर जिले के भुसावर तहसील का रहने वाला 20 वर्षीय युवक दीपक कोली ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता था। कल शराब के नशे में रास्ते से जाते हुए कहीं गिर गया। बाद में किसी व्यक्ति ने उसके रास्ते में बेहोश पड़े होने की जानकारी दी। लेकिन वहां उसके नहीं मिलने पर पुलिस में युवक के गायब होने की सूचना दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की। जहां से आगे चलकर पुलिस को पैंथर के पद मार्क के साथ रास्ते में खून के निशान मिले। पुलिस ने पैंथर द्वारा दीपक को खींच ले जाने का शक जताया है।
विज्ञापन


दरअसल जहां यह ईंट भट्टा मौजूद है, वहीं से जंगली इलाके की शुरुआत होती है इसलिए पैंथर के पद मार्क के साथ खून के  निशान मिलना युवक को पैंथर द्वारा खींचे जाने का शक पुख्ता करता है। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। युवक का अभी तक कोई पता नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed