फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Criminals' courage increased, miscreants opened fire in broad daylight, case of old enmity

Rajasthan News: अपराधियों के हौसले हुए बुलंद, बदमाशों ने दिनदहाड़े की फायरिंग, पुरानी रंजिश का मामला

Tue, 16 Jan 2024 03:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 16 Jan 2024 03:41 PM IST
सार

Dhaulpur: जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज कलेक्टर कार्यालय के सामने डेली नीड्स की दुकान पर आए हमलावरों ने दिनदहाड़े फायरिंग की और फरार हो गए। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Criminals' courage increased, miscreants opened fire in broad daylight, case of old enmity
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आए दिन बदमाशों के बुलंद होते हौसले पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठा रहे हैं। बीते कल बाड़ी एडीजे कोर्ट के सामने फायरिंग का मामला थमा नहीं था कि आज धौलपुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने डेली नीड्स की दुकान पर अज्ञात युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से लोगों में सनसनी फैल गई। हमलावर हवाई फायर कर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


दुकान के संचालक रमेशचंद त्यागी ने बताया कि वे दोपहर को अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। कुछ युवक दुकान के बाहर कोल्ड ड्रिंक का सेवन कर रहे थे। अचानक से एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और दुकान के सामने बैठे युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। युवकों ने दुकान के अंदर छिपकर जान बचाई। हमलावर हवाई फायर कर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर स्थानीय निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन हमलावर उससे पूर्व ही फरार हो गए। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी भी कराई है लेकिन फिलहाल बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुकान के सामने बैठे युवक एवं हमलावरों में पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। आरोपियों ने घात लगाकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। सीओ सिटी सुरेश सांखला ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इलाके में आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी भी कराई गई है। 


पुलिस ने हमले को पुरानी अदावत का मामला बताया है। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों ने करीब तीन से चार राउंड फायरिंग की है। सीओ ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed