फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Couple going for police protection attacked by family members, got married in Ghaziabad

Rajasthan News: प्रोटेक्शन के लिए थाने पहुंचे प्रेमी युगल पर परिजनों ने किया हमला, गाजियाबाद जाकर की थी शादी

Fri, 02 Feb 2024 09:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 09:06 AM IST
सार

Dhoulpur: पुलिस प्रोटेक्शन के लिए थाने जा रहे प्रेमी युगल को थाने पहुंचने से पहले युवती के परिजनों ने घेरकर पीटने की कोशिश की। मारपीट की खबर लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला खत्म करा दिया। प्रेमी जोड़े को एसडीएम के सामने पेश कर पुलिस अभिरक्षा में उनके बताए स्थान पर छोड़ा गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Couple going for police protection attacked by family members, got married in Ghaziabad
पुलिस अभिरक्षा में प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 9 जनवरी को युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सरकारी स्कूल में टीचर उनकी बेटी स्कूल से घर नहीं लौटी है। पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। दो दिन पहले पुलिस को हाई कोर्ट से एक प्रेमी जोड़े को पुलिस प्रोटेक्शन उपलब्ध कराने संबंधी आदेश मिला। इस पर पुलिस ने प्रेमी जोड़े से संपर्क कर थाने आने के लिए कहा। 

विज्ञापन


सैंपऊ पुलिस थाने जा रहे इस प्रेमी जोड़े को पुलिस थाने के पास युवती के परिजनों ने घेरकर पीटने की कोशिश की। अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। झगड़े की भनक लगते ही थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए झगड़ा टाल दिया और प्रेमी जोड़े को अपने प्रोटेक्शन में ले लिया। अचानक हुए इस हमले में प्रेमी जोड़े को लेकर पहुंचे गाड़ी चालक की आंख और नाक पर चोट आई है। पुलिस ने युवती के परिजनों को हंगामा और मारपीट की कोशिश के आरोप में हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, सरकारी स्कूल में टीचर युवती मनीषा जाटव और प्रेमी मुनेश पुत्र बनवारीलाल जाट ने शादी करने की नीयत से  9 जनवरी को भागकर गाजियाबाद स्थित आर्य समाज मंदिर में रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली। इसके बाद प्रेमी युगल ने जयपुर हाई कोर्ट पहुंचकर परिजनों से जान-माल का खतरा बताते हुए प्रोटेक्शन देने की याचिका दायर कर दी। हाई कोर्ट ने इस संबंध में धौलपुर पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर युगल को सुरक्षा देने एवं युवती के परिजनों को पाबंद किए जाने संबंधी कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसपी के निर्देश पर स्थानीय सैपऊ थाना पुलिस के प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने सहायक उपनिरीक्षक गजन सिंह, हेड मोहर्रिर राजकुमार सिंह के साथ प्रेमी युगल को एसडीएम कोर्ट में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में उनके बताए स्थान पर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed