{"_id":"621345c409b5ce4e960dee45","slug":"rajasthan-news-controversial-statement-of-udh-minister-shanti-dhariwal-on-kota-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कोटा हादसे पर बोले गहलोत के मंत्री: हादसे की वजह कुछ और ही है, दूल्हा समेत नौ की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कोटा हादसे पर बोले गहलोत के मंत्री: हादसे की वजह कुछ और ही है, दूल्हा समेत नौ की हुई थी मौत
Mon, 21 Feb 2022 01:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:26 PM IST
सार
कोटा में रविवार को नयापुरा पुलिया से अनियंत्रित हो कर चंबल नदी में गिर कार गई थी। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे का कारण पुलिया पर रेलिंग का नहीं होना भी माना जा रहा था, लेकिन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि कार जब खंबे को तोड़ सकती है तो रेलिंग को तोड़कर भी नदी में गिर सकती है।
विज्ञापन
सवाल पूछने पर नाराज हो गए मंत्री शांति धारीवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार में मंत्री शांति धारीवाल ने रविवार को कोटा में हुए दर्दनाक हादसे पर अजीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह कुछ और ही है, रेलिंग से क्या होगा, जब कार खंबे तो तोड़ सकती है तो रेलिंग को तोड़कर भी तो नदी में गिर सकती है। नौ लोगों की मौत पर इस तरह का बयान देना राज्य राजनीति को गर्मा सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल दो दिवस के दौरे पर कोटा पहुंचे हैं। यहां मीडिया कर्मियों ने रविवार को हुए हादसे को लेकर उनसे कुछ सवाल किए। मीडिया कर्मियों ने पूछा कि क्या आने वाले बजट में नयापुरा पुलिया की रेलिंग का काम किया जाएगा? इस सवाल पर नाराज होते हुए मंत्री ने कहा कि बोलना तो नहीं चाहिए पर हादसे की वजह कुछ और है, रेलिंग से क्या होगा? कार जब खंबे को तोड़ सकती है तो रेलिंग को तोड़कर भी नदी में गिर सकती है।
विज्ञापन
हादसे में नौ लोगों की मौत के बाद एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत परिवार को संवेदना के साथ मुआवजे का ऐलान कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार में मंत्री का बयान हादसा का कारण कुछ और है, यह परिवार को पीड़ा पहुंचा सकता है। जानकारी के अनुसार नयापुरा पुलिया पर पहले भी हादसे हुए हैं, अगर रेलिंग होती तो शायद इस तरह के हादसे नहीं होते।
विज्ञापन
हादसे में नौ लोगों की हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार दूल्हा पक्ष के लोग सवाई माधोपुर से उज्जैन ( मप्र) बरात ले कर जा रहे थे। कोटा में नयापुरा पुलिया से कार अनियंत्रित हो कर चंबल नदी में गिर गई। कार सवार लोगों ने कांच खोलने के प्रयास किए, लेकिन सिर्फ एक कांच खुल पाने के कारण सात लोगों की कार में ही मौत हो गई थी। बाकी दो लोगों के शव काफी बह गए थे।