{"_id":"6597a1e332ce32231902e3c2","slug":"rajasthan-news-conductor-dies-while-taking-out-luggage-from-trunk-accident-occurred-due-to-sudden-closure-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: बस की डिक्की से सामान निकालते समय खलासी की मौत, डिक्की अचानक बंद होने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: बस की डिक्की से सामान निकालते समय खलासी की मौत, डिक्की अचानक बंद होने से हुआ हादसा
Fri, 05 Jan 2024 12:00 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:00 PM IST
सार
Pokaran News: जैसलमेर जिले के पोकरण में सोढ़ाकोर गांव के पास एक निजी बस के खलासी की डिक्की खोलते समय हादसा हो जाने पर मौत हो गई। यह निजी बस जैसलमेर से जयपुर की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
खलासी सलीम खां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोकरण के लाठी थाना क्षेत्र के सोढ़ाकोर गांव के पास निजी बस के खलासी सलीम खां की डिक्की से सामान निकलते वक्त मौत हो गई। बस जैसलमेर से जयपुर जा रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खलासी सलीम खां डिक्की से यात्रियों का सामान निकाल रहा था तभी ड्राइवर ने गाड़ी को पीछे ले लिया और अचानक डिक्की बंद हो जाने से डिक्की के नीचे उसका सिर आने से ये हादसा हुआ। बस स्टैंड और आसपास खड़े लोगों ने तुरंत बस रुकवाकर खलासी को गंभीर हालत में पोकरण जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। लाठी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है |