फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News CM Gehlot attacked PM Modi and Shah Horse trading

Rajasthan News: पीएम मोदी और शाह हॉर्स ट्रेडिंग का नया मॉडल देश में ला रहे, सीएम गहलोत का तंज

Fri, 16 Sep 2022 09:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 16 Sep 2022 09:54 PM IST
सार

Rajasthan News: गहलोत ने कहा, विधायक भेड़ बकरियों की तरह बिकने के लिए तैयार खड़े रहते हैं। दुख की बात है कि विधायक बिक रहे हैं और उन्हें खरीदा जा रहा है। कांग्रेस और अन्य पार्टियाों के नेताओं पर ईडी और सीबीआई का दबाव डाल कर उद्योगपतियों से पैसा लेकर इन नेताओं को खरीदा जाता है।

विज्ञापन
Rajasthan News CM Gehlot attacked PM Modi and Shah Horse trading
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक फिर भाजपा पर हमला बोला। गहलोत कहा, भाजपा जो देश में खरीद-फरोख्त की राजनीति कर रही है, वह आने वाले समय में देश के लिए बहुत बड़ा घातक होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हॉर्स ट्रेडिंग का नया मॉडल देश में ला रहे हैं। खरीद-फरोख्त की राजनीति अरुणाचल प्रदेश से शुरू हुई बाद में कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, अब गोवा में हो रही है। राजस्थान में इन्होंने कोशिश की पर मुंह की खानी पड़ी थी। यह खतरनाक खेल है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को राजीव गांधी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर भीलवाड़ा जिले के बीगोद उपखंड पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कोई जाती दुश्मनी नहीं है। मैं दिल से कह रहा हूं कि यह हॉर्स ट्रेडिंग का जो खेल खेला जा रहा है यह बड़ा खतरनाक साबित होगा। अगर आप खरीद के राजनीति कर रहे हैं तो फिर देश में चुनाव कराए क्यों जा रहे हैं।  
विज्ञापन


गहलोत ने कहा, विधायक भेड़ बकरियों की तरह बिकने के लिए तैयार खड़े रहते हैं। दुख की बात है कि विधायक बिक रहे हैं और लोग खरीद रहे हैं। कांग्रेस हो या अन्य पार्टियां सभी पर ईडी और सीबीआई का दबाव डाल कर उद्योगपतियों से पैसा लेकर इन नेताओं को खरीदा जाता है। खरीद कर अगर सरकारें, बदलेंगे तो देश में लोकतंत्र कहां रहा। सीएम गहलोत ने कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इससे भाजपा घबरा गई है और अब राहुल गांधी पर अटैक कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed