फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News CM Gehlot Advisor and MLA Ramkesh Meena Officer Bhagchand Meena Abused Audio Viral

Rajasthan: सीएम गहलोत के सलाहकार को जेइएन ने दी गालियां, कहा- मैं 60 साल का अधिकारी, पांच साल का नेता मेरा कुछ नहीं कर सकता

Wed, 09 Mar 2022 12:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 09 Mar 2022 12:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक रामकेश को सहायक अभियंता ने फोन पर जमकर गालियां दीं। उसने कहा कि मैं 60 साल का अधिकारी हूं, तू पांच साल का नेता मेरा कुछ नहीं कर सकता। गाली-गलौज का ऑडियो वायरल होने के बाद बिजली विभाग ने जेइएन भागचंद मीणा को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan News CM Gehlot Advisor and MLA Ramkesh Meena Officer Bhagchand Meena Abused Audio Viral
सहायक अभियंता भागचंद मीणा और मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक रामकेश। - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार विधायक रामकेश को एक सहायक अभियंता (जेइएन) ने फोन पर जमकर गालियां दीं। उसने कहा कि मैं 60 साल का अधिकारी हूं, तू पांच साल का नेता मेरा कुछ नहीं कर सकता। गाली-गलौज का ऑडियो वायरल होने के बाद बिजली विभाग ने जेइएन भागचंद मीणा को सस्पेंड कर दिया है। इस दौरान उसका कार्यालय अधीक्षण अभियंता झालावाड़ रहेगा। उधर, भागचंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत भी दी गई है।  

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार छह मार्च को सीएम के सलाहकार रामकेश मीणा ने जीवली गांव में एक स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लेने गए थे। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं भी सुनीं थी। इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत कर कहा कि वजीरपुर जेइएन भागचंद मीणा अभद्रता करता है। ग्रामीणों ने उस पर कार्रवाई की मांग की तो विधायक ने कार्रवाई का भरोसा दिया था।
विज्ञापन


दो दिन से वायरल हो रहा ऑडियो
इसकी जानकारी भागचंद को लगी तो उसने सीएम सलाहकार को फोन किया और जनसुनवाई की बात करते हुए विधायक से कार्रवाई के बारे में पूछा। इसके बाद उसने  गालियां देना शुरू कर दिया। यह पूरी घटना सात मार्च की बताई जा रही है। दो दिन से इसका ऑडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक ने एसएचओ को दी थी गालिंया 
बता दें कि इससे पहले चार मार्च को कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी ने भैंसरोगढ़ थाना अधिकारी (एसएचओ ) संजय गुर्जर के साथ जमकर गाली-गालौज किया था। एसएचओ ने एक केस में उनकी मर्जी की धारा जोड़ने से मना किया तो विधायक गुस्सा गए थे। उन्होंने उसे बर्खास्त कराने की धमकी दी, और पूछा था कि तू सरकार का काम करेगा या नहीं... मैं कहा रहा हूं... तू मेरी बात नहीं मानेगा... ऑडियो में एसएचओ बार-बार गाली नहीं देने की गुजारिश कर रहा था।


विधायक हेमराज और संजय वधावा के केस का जिक्र कर रहे हैं थे, इस पर एसएचओ ने कहा कि जब कोई केस नहीं है तो धारा कैसे लगा दूं। एसएचओ की इस बात पर विधायक फिर नाराज हो जाते हैं और गाली देना शुरू कर देते हैं। आखिर में एसएचओ ने कहा कि मैं गालियां सुनने के लिए पुलिस में भर्ती नहीं हुआ हूं और कॉल काट देते दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed