फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: CM announces inclusion of Sahibzadas’ sacrifice in primary school curriculum

Rajasthan News: वीर बाल दिवस पर बड़ा एलान, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी साहिबजादों की कहानी; जानें क्या बोलें सीएम?

Fri, 26 Dec 2025 04:41 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 26 Dec 2025 04:41 PM IST
सार

वीर बाल दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा ने साहिबजादों के बलिदान को प्राथमिक स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की।

विज्ञापन
Rajasthan News: CM announces inclusion of Sahibzadas’ sacrifice in primary school curriculum
भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को घोषणा की कि सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान की गाथा को अब प्राथमिक स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। यह घोषणा जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित एक प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान की गई। वीर बाल दिवस के मौके पर आयोजित इस प्रदर्शनी में गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों के अद्वितीय साहस, शौर्य और बलिदान को चित्रों और ऐतिहासिक झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। विशेष रूप से कम उम्र में धर्म और मानव मूल्यों की रक्षा के लिए शहादत देने वाले साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदर्शनी का संयुक्त उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों का बलिदान देशभक्ति, धर्म रक्षा और मानवीय मूल्यों का अमर उदाहरण है। उन्होंने छोटे साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि अल्पायु होने के बावजूद उन्होंने अत्याचार के आगे झुकने से इनकार किया और अपने सिद्धांतों के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। प्रदर्शनी में माता गुजरी के त्याग और साहस को भी प्रभावशाली रूप से दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि साहिबजादों के गौरवशाली इतिहास और बलिदान से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा ले सकें, इसके लिए उनकी शहादत की गाथा को प्राथमिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हिंदू–सिख एकता पर जोर देते हुए कहा कि दोनों धर्म समान मूल्यों, आदर्शों और राष्ट्रभक्ति की भावना को साझा करते हैं। उन्होंने धर्म या संप्रदाय के आधार पर समाज में विभाजन को देश के लिए घातक बताया और राष्ट्रीय एकता व सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। राठौड़ ने कहा कि साहिबजादों का बलिदान युवाओं को यह संदेश देता है कि राष्ट्र सेवा और धर्म रक्षा के लिए उम्र बाधा नहीं होती, और साहस व दृढ़ संकल्प के साथ अन्याय के खिलाफ खड़ा हुआ जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed