{"_id":"65dc0541e6cfeab258096db9","slug":"rajasthan-news-chief-minister-spoke-without-mike-after-reaching-the-gratitude-meeting-late-apologized-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: आभार सभा में देरी से पहुंचने पर बगैर माइक के बोले मुख्यमंत्री, समय न दे पाने के लिए मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: आभार सभा में देरी से पहुंचने पर बगैर माइक के बोले मुख्यमंत्री, समय न दे पाने के लिए मांगी माफी
Mon, 26 Feb 2024 08:59 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 26 Feb 2024 08:59 AM IST
सार
Tonk: ERCP आभार यात्रा में निवाई पहुंचे मुख्यमंत्री ने देरी से पहुंचने पर बिना माइक के सभा को संबोधित किया और वहां उपस्थित लोगों से समय न दे पाने के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन
आभार सभा में निवाई पहुंचे मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा टोंक जिले में ERCP आभार यात्रा के दौरान निवाई पहुंचे। देरी से पहुंचने के कारण उन्होंने सभा को बिना माइक के संबोधित करते हुए वहां मौजूद सदस्यों से माफी मांगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिन के कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते इस ERCP आभार सभा में पहुंचने में मुझे देर हो गई। दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए मुख्यमंत्री ने नियमों का हवाले से कहा कि रात 10 बजे बाद माइक का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, इसकी पालना करते हुए आप सभी को समय न देने के लिए आप सभी से क्षमा चाहता हूं। उन्होंने वहां मौजूद सदस्यों से पुन: आने का वादा भी किया।
विज्ञापन