फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Car going to visit Khatushyam ji collides with trailer, car driver dies, 4 seriously injured

Rajasthan News: खाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रही कार ट्रेलर से जा भिड़ी, कार चालक की मौत, 4 अन्य गंभीर घायल

Fri, 15 Mar 2024 02:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 02:28 PM IST
सार

Churu: जिले के रतनगढ़ मेगा हाइवे पर खाटूश्याम जी के दर्शनों के लिए जा रही कार की ट्रेलर से भिड़ंत हो जाने से कार में सवार चार लोग घायल हो गए जबकि कार चालक की मौत हो गई। घायलों को रतनगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Rajasthan News: Car going to visit Khatushyam ji collides with trailer, car driver dies, 4 seriously injured
हादसे में कार के परखच्चे उड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतनगढ़ में मेगा हाइवे पर खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों की कार ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 30 वर्षीय कार चालक की मौत हो गई तथा उसमें सवार मां व बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को रतनगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर 30 वर्षीय कार चालक अनमोल के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर निवासी अनमोल कुम्हार, हर्ष कुम्हार, मायादेवी, अनिल कुम्हार एवं हनुमानगढ़ निवासी प्रमोद विश्नोई श्रीगंगानगर से श्याम बाबा के दर्शन करने खाटूश्याम जी जा रहे थे। रतनगढ़ में मेगा हाइवे पर गोगासर गांव में सामने से आ रहे ट्रेलर से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक अनमोल कुम्हार की मौके पर ही मौत हो गई तथा हर्ष, मायादेवी, अनिल व प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रतनगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर चारों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed