फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Cache Of Swords Found In Bhilwara police

Rajasthan News: भीलवाड़ा के इस इलाके में मिला तलवारों का जखीरा, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम भी रह गई हैरान

Sat, 17 Sep 2022 10:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 17 Sep 2022 10:38 PM IST
सार

Rajasthan News: सबसे बड़ा सवाल यह है कि अतिक्रमण के बीच छिपाकर इतनी तलवारें किसने और क्यों रखीं थी। कहीं यह किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं हैं। हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया है कि कितनी तलवारें मिली हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
Rajasthan News Cache Of Swords Found In Bhilwara police
ड्रम में रखीं थी तलवारें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के पुराना बस स्टैंड इलाके में शनिवार दोपहर को बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं। अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान अतिक्रमण के बीच एक ड्रम और लोहे के बक्से में तलवारें रखीं हुईं थी। जिन्हें देखकर कर्मचारी चौंक गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलवारों को जब्त कर लिया है।  

विज्ञापन




प्रताप नगर थाना पुलिस मौके के अनुसार शनिवार दोपहर को नगर परिषद की टीम पुराना बस स्टैंड में अतिक्रमण हटा रही थी। इस दौरान अतिक्रमण के पीछे रखे एक ड्रम और छोटे बस्से में काफी संख्या में तलवारें मिली हैं। पुलिस तलवरों को जब्त कर थाने ले लाई। हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया है कि कितनी तलवारें मिली हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


किसने और क्यों रखीं गईं तलवारें
सबसे बड़ा सवाल यह है कि अतिक्रमण के बीच छिपाकर इतनी तलवारें किसने और क्यों रखीं थी। कहीं यह किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं हैं। बता दें कि जिस जगह प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाया है वहां नगर परिषद कि ओर से अन्नपूर्णा रसोई बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed