फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: BSF caught 2 suspects from border area, they were roaming in the restricted area.

Rajasthan News: जैसलमेर के सरहदी इलाके से BSF ने दो संदिग्धों को पकड़ा, प्रतिबंधित इलाके में घूम रहे थे

Wed, 06 Dec 2023 06:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 06 Dec 2023 06:49 PM IST
सार

जैसलमेर के सरहदी इलाके से सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दो संदिग्ध नागरिकों को पकड़ा। पकड़े गए दोनों संदिग्ध प्रतिबंधित इलाके में घूम रहे थे। ग्रामीणों ने सीमा सुरक्षा बल को इसकी जानकारी देकर मौके पर बुलाया। आवश्यक पूछताछ के बाद BSF ने संदिग्धों को सम थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जहां संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से अब दोनों को संयुक्त जांच कमेटी के सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan News: BSF caught 2 suspects from border area, they were roaming in the restricted area.
पकड़े गए दोनों संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जैसलमेर जिले के सरहदी इलाके में बिना अनुमति के घूम रहे दो संदिग्धों सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों संदिग्ध बिना परमिशन रोजाणियों की बस्ती में घूम रहे थे। ग्रामीणों ने सीमा सुरक्षा बल को इसकी जानकारी देकर मौके पर बुलाया। 108 बीएन बटालियन के जवानों ने संदिग्धों को पकड़ा और पूछताछ के बाद सम थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


सम थाना प्रभारी ऊर्जा राम ने बताया कि प्रतिबंधित इलाके में पकड़े गए दोनों नागरिक सरहदी इलाके में आने का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसलिए अब दोनों को संयुक्त जांच कमेटी के सुपुर्द किया जाएगा जहां सभी सुरक्षा एजेंसियां उनसे कड़ाई से पूछताछ करके प्रतिबंधित इलाके में आने का कारण पता करेगी।
विज्ञापन


ऊर्जा राम ने बताया कि 108 बीएन बटालियन BSF के कंपनी कमांडर ने बताया कि मंगलवार देर शाम सीमा क्षेत्र में गांव रोजाणियों की बस्ती में दो संदिग्ध व्यक्ति देखे गए। बीएसएफ की फील्ड टीम को सूचना मिलने पर कंपनी कमांडर अपने पांच जवानों के साथ रोजाणियों की बस्ती पहुंचे, जहां दो व्यक्ति जम्मू कश्मीर के मोहम्मद रियाज (43) निवासी पून्छ जम्मू और मकसूद अहमद (40) निवासी जिला पून्छ जम्मू मिले। दोनों व्यक्ति सीमा क्षेत्र के गांव में मौजदूगी का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसलिए अब दोनों को संयुक्त जांच कमेटी के सुपुर्द किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed