फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news Bride Ran Away With Jewelry Only Fifteen days After The Wedding In Barmer

राजस्थान: 15 दिन बाद घर से भागी लुटेरी दुल्हन, फोन पर बोली- मैं पहले से शादीशुदा और एक बच्ची की मां हूं

Mon, 14 Feb 2022 10:44 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 14 Feb 2022 10:44 AM IST
सार

राजस्थान में लूटेरी दुल्हनों का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। यहां लाखों रुपए देकर शादी करने वाले दुल्हे ठगी का शिकार हो रहे हैं। बाड़मेर में तीन लाख रुपए देकर शादी करने वाले युवक की दुल्हन 15 दिन बाद ही फरार हो गई। वह घर में रखे जेवर और गहने भी अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
Rajasthan news Bride Ran Away With Jewelry Only Fifteen days After The Wedding In Barmer
पहले कोर्ट में फिर गांव आकर शादी की थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में दूल्हों को लूटने वाली लूटेरी दुल्हनें वारदात को लगातार अंजाम दे रही हैं। अब बाड़मेर जिले में शादी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली युवती से शादी की थी। 15 दिन बाद ही वह रुपए और गहने लेकर घर से भाग गई। युवक के पड़ोसी और दो अन्य लोगों ने तीन लाख रुपए लेकर उसकी शादी कराई थी। पहले उसने कोर्ट में फिर गांव में आकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर की थी।  युवती के जाने के बाद युवक ने फोन किया तो युवती ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और एक बच्ची की मां भी हैै।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बायतु भीमडा के रहने वाले मेहाराम पुत्र चिमाराम ने चार फरवरी को थाने में ठगी का एक केस दर्ज कराया। मेहाराम ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी गांव कोसरिया के जोगाराम ने तीन महीने पहले उससे कहा कि शादी के लिए मेरी जान पहचान की एक युवती है। उससे शादी करनी है तो तीन लाख रुपए लगेंगे। जोगाराम, उसके साथी दलाल कांति भाई और अमूत भाई ने वीडियो कॉल पर ममता नाम की लड़की से बात कराई तो उसने भी शादी के लिए हामी भर दी। 24 नवंबर 2021 को दलाल अहमदाबाद से लड़की को लेकर बाड़मेर कोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने दोनों की शादी करवा दी। युवक मेहराम ने 3 लाख रुपए जोगाराम, दलाल कांति और अमृत भाई को दे दिए। 
विज्ञापन


मां की तबीयत खराब होने का बनाया बहाना
कोर्ट मैरिज करने के बाद मेहाराम ममता को अपने गांव लेकर आ गया। यहां दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की। गांव में धूमधाम से हुई शादी युवक के परिवार और रिश्तेदार शामिल हुए। शादी के बाद ममता ने बहाने बना कर किश्तों में 40 हजार रुपए अपने भाई के खाते में डलवा दिए। दिसंबर महीने में युवक काम पर चला गया। इसी दौरान ममता गहने और 50 हजार रुपए लेकर भाग गई। मेहराम वापस लौटा तो वह नहीं मिली। उसे फोन करने पर कहा कि मम्मी की तबीयत ठीक नहीं है 15-20 दिन से आ जाऊंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर बताई सच्चाई
ममता के वापस नहीं लौटने पर वह मेहराम उसे बार-बार फोन करने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने पूरी सच्चाई बता दी। उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और एक बच्ची की मां भी है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने मेरे साथ शादी करने के बाद किसी और लड़के के साथ भी शादी की है। वह अब तक 10 से ज्यादा शादियां कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed