फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Border Security Force personnel ready in severe cold, Operation Sard Hawa continues

Rajasthan News: कड़ाके की ठंड में मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल के जवान, ऑपरेशन सर्द हवा जारी

Tue, 23 Jan 2024 10:45 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 23 Jan 2024 10:45 AM IST
सार

Jaisalmer: भारत-पाक बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल का ऑपरेशन सर्द हवा लगातार जारी है। इंडो-पाक बॉर्डर का पश्चिमी इलाका गणतंत्र दिवस के मद्देनजर हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। ताकि कोहरे और धुंध का फायदा उठाकर किसी भी तरह की घुसपैठ और तस्करी की घटना रोका जा सके।

विज्ञापन
Rajasthan News: Border Security Force personnel ready in severe cold, Operation Sard Hawa continues
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

27 जनवरी तक चलने वाले सीमा सुरक्षा बल के सर्द हवा को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को देखते हुए शुरू किया गया है। इसके चलते भारत-पाकिस्तान सरहद की तारबंदी पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान से लगती पश्चिमी सीमा पर बीएसएफ के अधिकारी और सभी जवान बॉर्डर की चौकियों पर हैं। गश्त के साथ ही 27 जनवरी तक बीएसएफ हाई अलर्ट मोड पर रहेगी।

विज्ञापन


कड़ाके की ठंड में मुस्तैद BSF

दरअसल इन दिनों सीमावर्ती इलाकों में सर्दी का ज्यादा असर देखने को मिलता है। सर्दी के मौसम में देर रात से सुबह तक धुंध भी छा जाती है। इस धुंध का फायदा उठाकर कोई घुसपैठ न हो इसके लिए बीएसएफ की ओर से ऑपरेशन अलर्ट के तहत सजग रहते हुए कड़ी निगरानी की जाती है। 
विज्ञापन


सीमा क्षेत्र में तारबंदी के निकट बीएसएफ के अधिकारी वाहनों के माध्यम से लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इस दौरान कैमल पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा खुर्रा चैकिंग भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ऑपरेशन के दौरान ट्रेनिंग और रिफ्रेश को लेकर भी तैयारियां की गई हैं, इसके तहत जवानों व अधिकारियों को नई तकनीकी व सुरक्षा उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सीमा पार से एक ड्रोन के मिला था। एक अन्य मामले में बीएसएफ ने बाड़मेर के सरहदी इलाके में 6 किलो 2.48 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।


सीमा पार की ओर से घुसपैठ की इस हरकत ने सुरक्षा एजेंसियों को सचेत किया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर सीमा पार से किसी भी तरह की कोई नापाक हरकत ना हो, इसे लेकर सीमा सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed