फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Bhiwadi becomes the most polluted city AQI level crosses 450

Rajasthan News: सबसे प्रदूषित शहर बना भिवाड़ी, AQI स्तर 450 के पार पहुंचा

Mon, 27 Nov 2023 10:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरथल-तिजारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरथल-तिजारा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 10:52 PM IST
सार

Bhiwadi AQI level Crosses 450: खैरथल-तिजारा जिले का भिवाड़ी शहर प्रदूषित शहरों में नंबर वन पर आया है। पूरे नवंबर महीने में एक या दो दिन को छोड़कर भिवाड़ी शहर का AQI स्तर 300 से लेकर 450 के बीच में बना रहा।

विज्ञापन
Rajasthan News Bhiwadi becomes the most polluted city AQI level crosses 450
भिवाड़ी शहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलवर जिले से अलग हुए खैरथल-तिजारा जिले का भिवाड़ी शहर प्रदूषित शहरों में नंबर वन पर आया है। उत्तर भारत के सबसे बड़े औद्योगिक कॉरिडोर की आबोहवा एक बार फिर से खराब हो चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि पूरे नवंबर महीने में एक या दो दिन को छोड़कर भिवाड़ी का AQI स्तर 300 से लेकर 450 के बीच में बना रहा। जो की बेहद खतरनाक स्तर है। प्रदूषण को कम करने के लिए भिवाड़ी प्रशासन के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। एक तरफ जहां पूरी प्रशासनिक मशीनरी अपने-अपने स्तर पर बेहतर काम करने का दावा कर रही है। वहीं, भिवाड़ी का लगातार बढ़ता प्रदूषण इन दावों की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन


भिवाड़ी में गत सात दिनों का ये रहा AQI स्तर

  • 21 नवंबर को 362

  • 22 नवंबर को 298

  • 23 नवंबर को 330

  • 24 नवंबर को 352

  • 25 नवंबर को 383

  • 26 नवंबर को 381

  • 27 नवंबर को 383


सोमवार को शहर का AQI स्तर सुबह जहां 310 था। वहीं, दोपहर होते-होते वह 381 पर पहुंच गया।शहर पर धुंए की तरह प्रदूषण की चादर छाई हुई है। सोमवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आसमान में बादल भी छाए रहे और ठंडी हवा का दौर भी जारी रहा और छुटपुट बारिश भी हुई। इसके बावजूद भिवाड़ी का प्रदूषण कम नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


वही, रीको यूनिट फर्स्ट ने एहतियात के तौर पर स्मोक गन को भी भिवाड़ी की सड़कों पर छिड़काव करने के लिए दौड़ा दिया है। रविवार से लगातार एक स्मोक गन मशीन छिड़काव कर रही है। वहीं, दूसरी खस्ता हालत मशीन को भी ठीक करवाने का काम किया जा रहा है, जिसे ठीक होने के बाद छिड़काव के लिए लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed